Rain in China, warning: चीन में भारी बारिश के लिये रेड अलर्ट जारी, आधी - तूफान के साथ ओलावृष्टि होने  की चेतवानी !

Sat, Jun 29 , 2024, 08:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बीजिंग। चीन में शनिवार को भारी वर्षा (Heavy rain) के लिये रेड अलर्ट जारी (Red alert issued) किया है। इसके अलावा कुछ बारिश प्रभावित इलाकों में होने वाली भूवैज्ञानिक आपदाओं (Geological disasters) के बारे में भी चेतावनी दी।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अनहुई, जियांग्सू, हुबेई, हुनान, जियांग्शी और गुइझोउ प्रांतों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के भीतर रविवार दो बजे तक 280 मिलीमीटर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

राष्ट्रीय वेधशाला ने बीजिंग, हेबेई, इनर मंगोलिया, हुबेई, अनहुई और जियांग्सू सहित कई क्षेत्रों के लिये सबसे निचले स्तर का ब्लू अलर्ट भी जारी किया है। यहां गरज और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है। देश के शीर्ष मौसम विज्ञान प्राधिकरण एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने शनिवार और रविवार को अनहुई तथा हुबेई के कुछ क्षेत्रों में भूगर्भीय आपदाओं की चेतवानी दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups