टोक्यो। जापान सरकार (Japanese government) ने टोक्यो उच्च लोक अभियोजक कार्यालय (Tokyo High Public Prosecutors Office) की मुख्य अभियोजक नाओमी उनेमोटो को अगले महीने पहली महिला अभियोजक जनरल बनाने का फैसला किया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री उनेमोटो (61) युकिओ काई (64) का स्थान लेंगी, जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी नियुक्ति नौ जुलाई को होगी। टोक्यो के पास चिबा (Chiba near Tokyo) से आने वाली सुश्री उनेमोटो ने वर्ष 1988 में चुओ विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कुछ ही समय बाद अभियोजक बन गईं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जापान में कानूनी पेशे का एकमात्र निकाय है, जिसका नेतृत्व अभी तक कभी कोई महिला नहीं कर पाई है। इससे पहले जापान फेडरेशन ऑफ बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी पहली महिला अध्यक्ष रीको फुचिगामी को नियुक्त किया, जिन्हें अप्रैल में चुना गया था।
मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "महिला सशक्तीकरण और निर्णय लेने के मामले में विविधता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। हम महिला लोक सेवकों की भर्ती और नियुक्ति के प्रयासों को सुविधाजनक बनाएंगे।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 29 , 2024, 03:23 AM