Taekwondo Championship : उत्तर प्रदेश ने जीते तीन स्वर्ण, दो स्वर्ण के साथ पंजाब दूसरे नम्बर पर

Fri, Jun 28, 2024, 07:55

Source : Uni India

लखनऊ: अनन्या यादव, निक्स राजवंशी, मोहक श्रीवास्तव (Mohak Srivastava) ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 41वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 27वीं नेशनल पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप (27th National Poomse Taekwondo Championship) के पहले दिन मेजबान उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की(Golden success achieved)। पहले दिन शुक्रवार को खेले गए बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले दिन तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीते। दूसरी ओर पंजाब की खिलाड़ियों ने भी 2 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, आसाम ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीते।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर ताइक्वांडो में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 खिलाड़ियों व विभूतियों को हॉल ऑफ फेम इंडिया-2024 अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज के समय में खेलो का महत्व बहुत बढ़ गया है। खेलो के माध्यम से खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास होता है। उद्घाटन समारोह के दौरान भारत में ताइक्वांडो के संस्थापक ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर जगतियानी (महासचिव ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने जानकारी दी कि 27वी नेशनल पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं का चयन भारतीय ताइक्वांडो टीम में किया जाएगा। भारतीय टीम हांगकांग में आगामी 23 से 27 नवंबर तक वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

आयोजन समिति के चेयरमैन एमएलसी पवन सिंह चौहान ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतियोगिता में पूरे देश के 700 से अधिक खिलाड़ी और ऑफिशियल प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इन्होंने जीता पदक

पहले दिन के मुकाबलों में बालिका इंफैंट (5-7 वर्ष, अंडर-21 किग्रा) में जम्मू-कश्मीर की अनज्ञ्या ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की अवनी अवस्थी ने रजत पदक जीते।

बालिका इन्फैंट (5-7 वर्ष, अंडर-23 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की शैलवी स्वर्णकार ने स्वर्ण, दिल्ली की सताक्षी तिवारी ने रजत व मध्य प्रदेश की अनिका ने कांस्य पदक जीते।

बालिका इन्फैंट (5-7 वर्ष, अंडर-17 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की मोहक श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता।

बालिका इन्फैंट (5-7 वर्ष, अंडर-19 किग्रा) मं पंजाब की नितिशा ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश की अयात गोरी ने रजत व आसाम की दीक्षिता सिंह ने कांस्य पदक जीते।

बालिका कैडेट (अंडर-51 किग्रा) में पंजाब की लतिका गोयल ने स्वर्ण, हरियाणा की तमन्ना ने रजत एवं पश्चिम बंगाल की श्रीतमा चक्रवती व मध्य प्रदेश की निकी ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर (अंडर-18 किग्रा) में तमिलनाडु की पी.वैशाली ने स्वर्ण पदक जीते।

बालिका सब जूनियर (अंडर-22 किग्रा) में पश्चिम बंगाल की अर्पिता घोष ने स्वर्ण, गुजरात की अशर पृथा निपुन ने रजत व कर्नाटक की युविका हेमचंद्रा ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर (अंडर-26 किग्रा) में आसाम की निब्रति बोरा ने स्वर्ण, हरियाणा की साक्षी ने रजत एवं पंजाब की प्रियांशी व तमिलनाडु की के.कोशिका ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर (अंडर-35 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की निक्स राजवंशी ने स्वर्ण, ओडिशा की सोमन दत्ता ने रजत एवं पश्चिम बंगाल की आरना धर व कर्नाटक की प्रणीता राज ने कांस्य पदक जीते।

बालिका जूनियर (अंडर-52 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की अनन्या यादव ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश की श्रेया गौड़ ने रजत एव आसाम की सुहानी व तमिलनाडु की ए.श्री किरुथा ने कांस्य पदक जीते

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups