Siyaganj Grocery Market : सियागंज किराना बाजार शक्कर सस्ती, खोपरा‌ गोला- हल्दी, साबूदाना मजबूत

Sun, Jun 30, 2024, 08:09

Source : Hamara Mahanagar Desk

इंदौर। सियागंज किराना बाजार (Siyaganj grocery market) में सप्ताहांत ग्राहकी ऊपर (Weekend trading) नीचे होती रही। शक्कर‌ पूछपरख कम होने से सस्ती बिकी (Sold cheap)। खोपरा गोला (Coconut shell) में कामकाज सुधार लिए रहा। खोपरा बूरा महंगा बिका। दिसावरी समर्थन से हल्दी के साथ साबूदाना मजबूती लिए रहा।

स्थानीय किराना बाजार में शक्कर 3980 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल खुलने के शनिवार को 3920 से‌ 3940 रुपये‌ के स्तर पर थमी। शक्कर की दैनिक आवक 03 से 04 गाड़ी की रही। खोपरा गोला 105 से 125 रुपये पर रुका। हल्दी में पूछपरख बताई गई। इसमें कामकाज 220 से 285 रुपये की रंगत पर हुआ। खोपरा बूरा के दामों में सुधार दर्ज किया गया। सप्ताहांत‌ खोपरा बूरा में कामकाज 2500 से 4800 रुपये होकर थमा। साबूदाना में उठाव रहा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups