यरूशलेम। इजराइल रक्षा बल (IDF) ने हमास के सदस्यों को खत्म करने के लिए उत्तरी गाजा (Northern Gaza) के शेजैया जिले में पहुंच गये हैं। आईडीएफ ने यह जानकारी दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम (IDF telegram) पर कहा, "पिछले दिनों उत्तरी गाजा पट्टी के शेजैया इलाके में आतंकवादियों और आतंकवादी बुनियादी ढांचे की मौजूदगी का संकेत देने वाली खुफिया जानकारी के बाद आईडीएफ सैनिकों (IDF soldiers) ने क्षेत्र में हमला शुरू कर दिया है।"
इजरायली सेना ने कहा कि लक्षित हमलों से पहले इजरायली वायु सेना ने शेजैया में हमास के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया। आईडीएफ ने कहा, "ऑपरेशन से पहले आईडीएफ ने उत्तरी गाजा पट्टी में कई महत्वपूर्ण हमले किये, जिसके दौरान यूएनआरडब्ल्यूए स्कूलों और सुविधाओं में छिपे दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
सात अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया, सीमा का उल्लंघन किया, नागरिक पड़ोस और सैन्य ठिकानों दोनों पर हमला किया। हमले के दौरान इज़राइल में लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी।
गाजा में अभी भी 100 से अधिक बंधक हमास के कब्जे में हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सात अक्टूबर 2023 से गाजा पट्टी में इजरायल के सैन्य अभियानों में 37,700 से अधिक लोग मारे गए हैं और 86,400 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 28 , 2024, 06:55 AM