tea : क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं ? तो हो जाएं सावधान !

Thu, Jun 27, 2024, 10:01

Source : Hamara Mahanagar Desk

Health Tips: भारत में अधिकतर लोग चाय प्रेमी हैं (Most people in India are tea lovers)। ज्यादातर लोग आमतौर पर दिन में दो से तीन बार चाय पीते हैं। कुछ लोग दोपहर के भोजन या रात के खाने के बाद भी चाय का आनंद लेते हैं (Enjoy tea)। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानें खाने के बाद चाय पीने से सेहत पर असल में कैसा असर पड़ता है।

गैस की समस्या: खाने के बाद चाय पीने से पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है।चाय पीने से खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है, साथ ही गैस भी बन सकती है। दरअसल, खाने के बाद दूध वाली चाय पीने से शरीर में डाइजेस्टिव एसिड बनता है। जिसके कारण भोजन को पचने में अधिक समय लगता है।


ब्लड प्रेशर: बीपी से पीड़ित लोगों को चाय पीने से बचना चाहिए। चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो रक्तचाप बढ़ाती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करती है। अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो आपको नींबू वाली चाय का सेवन करना चाहिए।

आईसीएमआर के मुताबिक, प्रतिदिन केवल 300 मिलीग्राम कैफीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खाना खाने के करीब एक से दो घंटे तक चाय, कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय में टैनिन होता है जो शरीर में आयरन के अवशोषण को कम करता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups