Woman taking selfie : पिथौरागढ़ में पति के साथ सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से महिला की मौत

Thu, Jun 27 , 2024, 06:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी पर सेल्फी ले रही एक महिला की खाई (A woman taking selfie fell into a ditch) में गिरने से मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के जलालपुर मुस्त, जे-26 दुर्गा कालोनी की रहने वाली सोनल पायल पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में गुरूवार को अपने पति के साथ एक पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी (Selfie standing on a hill with husband) ले रही थी। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठी और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बदहवास हालत में उसका पति भी उसे बचाने खाई में उतर गया और भटक गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गयी।
उपनिरीक्षक महिपाल सिंह की अगुवाई में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव तथा मृतका के पति को खाई से बाहर निकाला। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि मृतका के पति को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups