Angarki Sankashti Chaturthi: अंगारकी संकष्टी चतुर्थी आज! जानें कैसे करें पूजा और क्या है इसका महत्व?

Tue, Jun 25 , 2024, 12:51 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Angarki Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) भगवान गणेश को समर्पित है। मंगलवार के दिन पड़ने से इसे अंगारकी चतुर्थी (Angarki Chaturthi) कहते हैं। हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित है। प्रथम पूजनीय भगवान गणेश (first worshipped Lord Ganesha) को मंगलवार का दिन प्रिय है। हिन्दू पंचांग (Hindu calendar) के प्रत्येक मास में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित है। वे अपने भक्तों के समस्त प्रकार के विघ्न हर लेते हैं। इस कारण उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। दरअसल संकष्टी से आशय संकट हरने वाली तिथि से है। यह दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करते हैं। जो भक्त आज के दिन सच्चे मन से व्रत-पूजन करता है। उस पर भगवान गणेश जी की कृपा होती है। उनकी कृपा से घर में शुभता बनी रहती है और कोई भी कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के पूर्ण हो जाता है। तो आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि।

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी का महत्व
भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद के बिना कोई भी काम सफल नहीं होता है। भगवान गणेश के आशीर्वाद से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के दिन सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा यह प्रसिद्धि, धन, वैभव और अच्छा स्वास्थ्य लाने वाला भी माना जाता है।

कैसे करें पूजा?
अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इस दिन लाल वस्त्र पहनकर भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। भगवान गणेश की मूर्ति को फूलों से सजाएं। पूजा में तिल, गुड़, करछुल और फूल एकत्रित करें। तांबे के कलश में जल, धूप, चंदन और केला या नारियल रखें। फिर भगवान गणेश को फूल और जल अर्पित करें। इसके बाद श्री गणेश के सामने तिल के करछुल और मोदक रखें. करना चाहिए

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups