अमेरिका ने यूट्यूब के साथ की साझेदारी शुरू, शांति और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक विश्वव्यापी प्रयास

Tue, Jun 25 , 2024, 12:26 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

US partnership with YouTube। अमेरिका ने अपने ग्लोबल म्यूजिक डिप्लोमेसी इनिटिएटिव (Global Music Diplomacy Initiative) के समर्थन को लेकर वीडियो प्लेटफाॅर्म यूट्यूब (platform YouTube) के साथ साझेदारी की शुरुआत कर रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन (US Secretary of State Antony J. Blinken) और यूट्यूब म्यूजिक के ग्लोबल प्रमुख लियोर कोहेन (YouTube Music Global Head Lyor Cohen) ने सोमवार को इस साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी अमेरिका के व्यापक विदेश नीति लक्ष्यों के समर्थन में शांति और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए संगीत को एक राजनयिक मंच के रूप में ऊपर उठाने का एक विश्वव्यापी प्रयास है।

विदेश मंत्रालय ने ग्लोबल म्यूजिक एम्बेसेडर्स का नया रोस्टर चुना है, जिसमें हर्बी हैनकॉक, जेली रोल, ग्रेस बोवर्स और अरमानी व्हाइट शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय और यूट्यूब म्यूजिक के जरिए यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी भाषा सीखने को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करेंगे। यह पहल दुनिया भर में शिक्षा, आर्थिक अवसर, इक्विटी और समावेशन तक पहुंच बढ़ाने के लिए संगीत का उपयोग करने वाले एक्सचेंज प्रोग्राम के पूर्व छात्रों को मदद पहुंचायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups