हिजबुल्लाह ने बेरूत हवाई अड्डे पर भारी मात्रा में हथियार जमा किये

Mon, Jun 24 , 2024, 12:59 PM

Source : Uni India

बेरूत। लेबनानी शिया आंदोलन हिजबुल्लाह (Lebanese Shia movement Hezbollah) ने बेरूत के हवाई अड्डे (Beirut airport) पर मिसाइलों और विस्फोटकों (missiles and explosives) सहित भारी मात्रा में ईरानी हथियार जमा कर रखे हैं।

द टेलीग्राफ अखबार ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक हवाई अड्डे पर वहां के कर्मचारियों ने हिजबुल कमांडरों (Hizbul commanders) और ईरान से लाये जाने वाले असामान्य बड़े बक्से देखे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने भी चिंता व्यक्त की कि हवाईअड्डा प्राथमिक सैन्य लक्ष्य बन सकता है।

दूसरी तरफ लेबनान के श्रम और परिवहन मंत्री अली हमीह ने रिपोर्ट को गलत और भ्रामक बताते हुए सभी मीडिया आउटलेट्स और राजदूतों या उनके प्रतिनिधियों को ​​​​हवाई अड्डे का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि वहां कोई हथियार नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से संपर्क किया है। हम झूठे आरोपों और बेरूत हवाई अड्डे की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए द टेलीग्राफ अखबार के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे।”
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups