जम्मू। सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) के तहत भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) का 38 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (38-member delegation) सोमवार को यहां से किश्तवाड़ जिले (Kishtwar district) के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ‘तटस्थ विशेषज्ञ’ मिशेल मार्क लिनो कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में पाकिस्तान से पांच, भारत से 19, तटस्थ सदस्यों के अलावा फ्रांस और ब्रिटेन से दो-दो, कनाडा से तीन, केन्या, रूस, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और डेनमार्क से एक-एक सदस्य शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने ‘तटस्थ विशेषज्ञों’ की यात्रा के लिए 25 संपर्क अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के प्रावधानों के तहत आयोजित की गयी है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच जल-वितरण संधि है। विश्व बैंक ने सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों में उपलब्ध जल का उपयोग करने के लिए व्यवस्थित तरीके अपनाने पर बल दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 24 , 2024, 12:55 PM