बगदाद, 23 जून (वार्ता/शिन्हुआ)। इराकी सेना (Iraqi Army) ने शनिवार को कहा कि बगदाद (Baghdad) के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में उनके ठिकानों पर दो हवाई हमलों में सात इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी मारे (Terrorists killed) गए।
सुरक्षा मीडिया सेल के एक बयान के अनुसार, खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इराकी युद्धक विमानों के संयुक्त अभियान ने प्रांत के उत्तरपूर्वी हिस्से में एक पहाड़ी इलाके में आईएस के ठिकानों और चरमपंथी आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंग पर दो हवाई हमले किए।
बयान में कहा गया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हवाई हमलों में सात आईएस आतंकवादी (seven IS terrorists) मारे गए, जिनमें एक प्रमुख व्यक्ति भी शामिल था, बयान में बमबारी का समय नहीं बताया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 23 , 2024, 11:12 AM