England-Namibia : इंग्लैंड ने वर्षा बाधित मैच में नामीबिया को 41 रनों से हराया

Sun, Jun 16, 2024, 10:25

Source : Uni India

नॉर्थ साउंड 16 जून (वार्ता)। हैरी ब्रूक (Harry Brooke) नाबाद (47) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) (31) रनों विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने वर्षा प्रभावित टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) के 34वें मुकाबले में नामीबिया को (डकवर्थ लुईस पद्धित) से 41 रनों से हरा दिया है।
हैरी ब्रूक को उनकी नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
बारिश के कारण दस-दस ओवर के किये गये मैच में नामीबिया (Namibia ) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (England) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 रन पर अपने दाे विकेट गवां दिये। कप्तान जॉस बटलर (शून्य) को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर रुबेन ट्रंपलमन बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में फिल सॉल्ट भी (11) पर डेविड वीजा का शिकार बन गये। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 30 गेंद पर 56 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। जॉनी वेयरस्टो ने 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रन बनाए। हैरी ब्रूक नंबर ने 20 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 47 रन बनाए। इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में 10 ओवरों में पांच विकेट पर 122 का स्कोर खड़ा किया।
नामीबिया की ओर से रुबेन ट्रंपलमन ने दो विकेट लिये। डेविड वीजा और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की माइकल वैन लिंगेन और निकोलस डेविन की सलामी जोड़ी ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 44 रन जोड़े। छठे ओवर में निकोलस डेविन (18) के रिटायर्ड आउट होने के बाद नामीबिया को बड़ा झटका लगा और वह उससे उबर नहीं पायी। माइकल वैन लिंगेन ने 29 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुये 33 रनों की पारी खेली। डेविड वीजा 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुये। कप्तान एरार्ड इरास्मस एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के गेदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए नामीबिया के बल्लेबाजों को बांधे रखा। नामीबिया की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन ही बना सकी और 41 रन से मुकाबला हार गई।
इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन को एक-एक विकेट मिला।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups