Riot between two communities: नासिक में दो समाज के बीच दंगा भड़काने का प्रयास विफल : देवेंद्र फडणवीस

Sun, Jun 23, 2024, 10:18

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि नासिक के कालाराम मंदिर इलाके में दो समाज के बीच दंगा (riot between two communities) भड़काने का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कालाराम इलाके में दलित समाज के विरुद्ध पर्चा बांटने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन नासिक पुलिस कर रही है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शनिवार को कालाराम मंदिर इलाके में दलित विरोध पर्चा बांटा गया था। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में दलित समाज के ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले को लेकर शक जताया जा रहा था कि यह पर्चा अन्य वर्ग के लोगों ने बांटा था। इसकी छानबीन जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पर्चा बांटने का मकसद क्या था।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि समाज में तनाव प्रयास करने का प्रयास किसी को भी नहीं करना चाहिए। साथ ही राजनीतिक दल के नेताओं को भी किसी भी जानकारी को कंफर्म करने के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल करना चाहिए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups