मुंबई। बच्चों के सुपरहीरो छोटा भीम (Chhota Bheem) पर आधारित छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान (Chhota Bheem and the Curse of Damyan) 31 मई को रिलीज होगी। एनिमेटेड कार्टून (Animated cartoon) 'छोटा भीम' ने छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। बच्चों का यह फेवरेट शो अब फिल्मी दुनिया (film world) में भी आने के लिए तैयार है। 'छोटा भीम' अनोखे अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' है। राजीव चिलका (Rajeev Chilka) के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी नीरज विक्रम ने लिखी है। राजीव ने ही फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। 'छोटा भीम' में अनुपम खेर गुरू शंभु के रोल में नजर आएंगे।
'छोटा भीम' फिल्म में मेन कैरेक्टर का रोल यज्ञ भसीन करेंगे। वहीं, चुटकी के रोल में आश्रिया मिश्रा होंगी। सुरभी तिवारी, टुनटुन मौसी का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में मकरंद देशपांडे, स्कंधी का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान पहले 24 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान अब 31 मई को रिलीज होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 02, 2024, 04:24