आज छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे मोहन यादव, नड्डा के साथ सागर लोकसभा के सिरोंज में भी लेंगे हिस्सा  

Thu, May 02, 2024, 10:31

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) आज राज्य के छह लोकसभा क्षेत्रों (six Lok Sabha constituencies) में चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ सागर लोकसभा (Sagar Lok Sabha) के सिरोंज में जनसभा में शामिल भी होंगे।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्यप्रदेश के एकदिवसीय प्रवास पर रहते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नड्डा शाम लगभग पांच बजे सागर लोकसभा की सिरोंज विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सागर में सात मई को मतदान होना है।

डॉ यादव सुबह उज्जैन लोकसभा क्षेत्र (Ujjain Lok Sabha constituency) के उज्जैन में आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत फार्म भरवाकर जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद वे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उज्जैन से डॉ यादव मंदसौर लोकसभा की जावरा विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर लगभग एक बजे वे देवास लोकसभा क्षेत्र के आगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां से वे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र (Rajgarh Lok Sabha constituency) की नरसिंहगढ़ विधानसभा के बोड़ा में जनसभा और चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे वे सागर लोकसभा के सिरोंज में नड्डा के साथ जनसभा में शामिल होंगे। रात को वे भोपाल लोकसभा के नरेला विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups