वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Tue, Apr 30, 2024, 03:22

Source : Uni India

मुरैना। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले (Sheopur district) के विजयपुर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनिवास रावत (MLA Ramniwas Rawat) अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। मुरैना संसदीय क्षेत्र (Morena parliamentary constituency) के तहत आने वाले विजयपुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रावत के साथ ही मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी और अन्य समर्थक भाजपा में शामिल हुए। डॉ. यादव और शर्मा ने रावत और अन्य नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

रावत प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वे चंबल अंचल में जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। काफी दिनों से अटकलें थीं कि वे भाजपा में शामिल होने वाले हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न अंचलों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इसी तरह कल एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में इंदौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐन मौके पर अपना नामांकनपत्र वापस लेकर चुनावी मैदान छोड़ दिया। इसके तत्काल बाद वे भाजपा में शामिल हो गए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups