Terror of Flood-Rain: दक्षिणी ब्राज़ील में बाढ़- बारिश का आतंक!  मरने वालों की संख्या 75 हुयी, 155 अन्य घायल; 103 अभी भी लापता

Mon, May 06, 2024, 10:23

Source : Hamara Mahanagar Desk

साओ पाउलो। दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) राज्य के बड़े हिस्से में आए भयंकर तूफान (severe storm) कारण 19 अप्रैल से अब तक कम से कम 75 लोगों की मौत हुयी है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी (Civil Defense Agency) ने रविवार को जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एजेंसी ने कहा कि 155 अन्य लोग घायल हुए हैं और 103 अभी भी लापता (missing) हैं, जबकि राज्य के 496 शहरों में से 334 में से 107,600 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 

राज्य के राज्यपाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव प्रयास जारी रहने से मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा है कि हम इतिहास की सबसे भीषण आपदा से निपट रहे हैं। इसके अलावा राज्य की प्रमुख नदी गुआइबा के चिंताजनक स्तर पर पहुंचने की आशंका है, जिससे मौजूदा संकट और बढ़ेगा। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगा यह राज्य रिकॉर्ड बारिश से तबाह हो गया है। गुएबा नदी (Guaiba River burst) के तट टूट जाने के कारण राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे में अभूतपूर्व बाढ़ आई।

88,000 से अधिक लोग हुए विस्थापित
 स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, भीषण बाढ़ के कारण 88,000 से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। लगभग 16,000 लोगों ने स्कूलों, जिमों और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने भी अपने मंत्रियों के साथ हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र का संपर्क टूट गया है और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है।

नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार लगभग 7,80,000 निवासी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों को हेलिकॉप्टरों द्वारा बचाए जाने की उम्मीद में नावों से अपने घरों से भागने या छतों पर चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर कहा कि उनका राज्य "युद्ध स्थल" के रूप में तब्दील हो गया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups