Bhopal Lok Sabha Elections: कल होगा मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान, ईवीएम में कैद होंगे दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के भाग्य

Mon, May 06, 2024, 04:04

Source : Uni India

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों (nine parliamentary constituencies) में कल सुबह सात बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान प्रारंभ होगा। इस चरण के तहत राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों (former Chief Ministers) और एक केंद्रीय मंत्री (Union Minister) के भाग्य का फैसला ईवीएम (EVM) में कैद होने वाला है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) संसदीय क्षेत्रों में मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गयी हैं। आज मतदान दल आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ अपने संबंधित मतदान केंद्र (polling centers) पहुंचेंगे। मतदान शाम छह बजे तक होगा। इसके पहले सुबह साढ़े पांच बजे से मॉक पोल की कार्यवाही (mock poll proceedings) की जाएगी। इन नौ संसदीय क्षेत्रों में कुल 127 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें सर्वाधिक भोपाल संसदीय क्षेत्र से 22 और सबसे कम भिंड क्षेत्र से सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

तृतीय चरण के तहत कुल एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले हैं, जिनमें 92 लाख 68 हजार 987 पुरुष और 84 लाख 83 हजार 105 महिलाएं हैं। कुल 491 मतदाता अन्य हैं। तीसरे चरण के लिए आयोग ने 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 101 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। कुल पांच हजार 744 मतदान केंद्र क्रिटिकल मतदान केंद्र के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। 585 वल्नरेबल क्षेत्रों का चिन्हांकन किया गया है और बाधा पहुंचाने वाले 1 हजार 746 संभावित व्यक्तियों की पहचान की जाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

इस चरण में सभी की निगाहें मुख्य रूप से गुना, विदिशा और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में लगी हुयी हैं, जहां से क्रमश: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा), पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) चुनाव मैदान में हैं।

 सिंधिया का गुना में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह से है, जबकि भाजपा के मजबूत गढ़ विदिशा में कांग्रेस ने श्री शिवराज सिंह चौहान के सामने श्री प्रतापभानु शर्मा और राजगढ़ से श्री दिग्विजय सिंह के सामने भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर पर दांव खेला है। मध्यप्रदेश में कुल चार चरणों में मतदान प्रस्तावित है। मंगलवार को तीसरे चरण के बाद शेष आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान 13 मई को होगा। शुरूआती दो चरणों में 12 क्षेत्रों में मतदान हो चुका है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups