मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र (Heman Dharmendra) ने 53 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म 'मेरा गांव मेरा देश(Mera Gaon Mera Desh)' से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर अपने एक इंस्टाग्राम फैन (Instagram fan) पेज का वीडियो शेयर किया, जिसमें मेरा गांव मेरा देश के लोकेशन की अब की झलक देखने को मिली है। इस वीडियो में धर्मेंद्र जिस गांव में शूटिंग करते हुए नजर आए थे, उसी में एक लड़का उन जगहों की झलक दिखा रहा है। इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा, प्यार उन पुरानी यादों के लिए।
इसी वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 50 साल पुरानी उन प्यारी यादों को प्यार। फिल्म मेरा गांव मेरा देश वर्ष 1971 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा, विनोद खन्ना, आशा पारेख, जयंत, लक्ष्मी छाया और असित सेन अहम रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 19, 2024, 11:03