साओ पाउलो। दक्षिणी ब्राजील में तूफान (storm in southern Brazil) से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 10 हो गई, जबकि 21 अन्य अभी भी लापता हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी (Civil Defense Agency) ने यह जानकारी दी है।
गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने घोषणा की कि बाढ़ और भूस्खलन (flooding and landslides) के कारण रियो ग्रांडे डो सुल राज्य को गुरुवार के लिए कक्षाएं निलंबित करनी पड़ीं। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) क्षति का आकलन करने और संघीय धन प्रदान करने के लिए राज्य का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि जलमग्न घरों में फंसे लोगों को बचाने के लिए मदद की जरूरत है।
मौसम विज्ञान सेवा ने शनिवार तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। श्री लेइट ने कहा, "हर चीज से संकेत मिलता है कि यह हमारे राज्य में अब तक की सबसे खराब जलवायु आपदा होगी।" उन्होंने कहा कि लगभग 4,400 निवासियों को निकाला गया है, 107 शहरों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है। प्रमुख शहरों में से एक, सांता मारिया में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिससे एक नदी के तट टूट गए और पुल एवं सड़क बह गयी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 02, 2024, 10:40