मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिलहाल 'बड़े मियां छोटे मियां(Bade Miyan Chhote Miyan)' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी अगली तेलुगु फिल्म (Telugu film) की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार विष्णु मांचू की 'कनप्पा(Kanappa)' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे। विष्णु मांचू ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) ने एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं।
विष्णु मांचू और टीम के अन्य सदस्य उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'अब 'कनप्पा' का सफर और भी रोमांचक हो गया है क्योंकि हम तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार अक्षय कुमार का स्वागत करते हैं। विष्णु मांचू की एक्शन एडवेंचर पैन इंडिया फिल्म कन्नप्पा में अक्षय कुमार बाहुबली सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म में उनके अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आएंगे।
इसके अलावा फिल्म में नुपुर सेनन और नयनतारा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म भगवान शिव के कट्टर भक्त 'कनप्पा' की सच्ची कहानी पर आधारित होगी। अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 16, 2024, 04:18