मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता)। बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की फिल्म 12वीं फेल (Film '12th Fail') ने सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है। विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी 12वीं फेल अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा, मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म '12वीं फेल' (Film '12th Fail') 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है।
फिल्म 12 वीं फेल के पहले वर्ष 2001 में प्रदर्शित सनी देओल और अमीषा पटेल (Sunny Deol and Ameesha Patel) की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा ने सिल्वर जुबली मनायी थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 14, 2024, 11:22