Women's National Championship: महाराष्ट्र को हरा कर हरियाणा ने जीती महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप!

Sun, Mar 24, 2024, 03:13

Source : Uni India

पुणे: हॉकी हरियाणा ने रोमांचक फाइनल में मेजबान हॉकी महाराष्ट्र को शूटआउट में 3-0 से हरा कर 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिंपरी में निर्धारित समय तक दोनो टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें हरियाणा ने बाजी मार ली।

इससे पहले दीपिका ने 26वें मिनट में हरियाणा के लिए पहला गोल दागा था जबकि महाराष्ट्र की अक्षता अबासो ने 54वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। शूटआउट में नवनीत कौर, उषा और सोनिका ने एक के बाद एक तीन गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। हालांकि कप्तान सविता ने महाराष्ट्र के तीनों गोलों का शानदार बचाव कर शूटआउट को एकतरफा बना दिया।

ये भी पढ़े: IPL 2024 Points Table: पंजाब किंग्स की बड़ी छलांग! दिल्ली-हैदराबाद की हालत खराब, पढें आईपीएल का ताजा प्वाइंट टेबल

शूटआउट में अपने तीन शानदार बचावों पर हॉकी हरियाणा की कप्तान और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता ने कहा, “निश्चित रूप से दबाव था, खासकर जब आप घरेलू टीम के खिलाफ खेल रहे हों, लेकिन मैंने अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया और जीत हासिल की। मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेला लेकिन शायद हमारा गोल रूपांतरण बेहतर हो सकता था। पूरा श्रेय महाराष्ट्र को दिया जाना चाहिए जिसने हॉकी का उत्कृष्ट खेल खेला।”

सविता ने कहा, “अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है। भारतीय महिला हॉकी टीम की इतनी सारी खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट में आने से मुझे लगता है कि हम पर थोड़ा दबाव था। हालाँकि, एक टीम के रूप में, हम सभी एक-दूसरे से परिचित हैं और हमारे बीच एक अच्छा तालमेल है और इससे हमें वास्तव में परिणाम देने में मदद मिली है।”

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups