टैक्स नहीं देने पर संपत्ति होगी जब्त
मुंबई। मनपा प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) नहीं भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के टॉप टेन प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों की सूची (List of top ten property tax defaulters) जारी की है। इन संपत्ति मालिकों के पास लगभग 148 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बना हुआ है। मनपा प्रशासन ने सम्पत्ति मालिकों को बिल देने के बाद अब नोटिस भेजना शुरू किया है। मनपा को इस साल कुल 4 हजार 500 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स से कमाई होनी थी लेकिन अभी तक मात्र 1200 करोड़ ही कमाई हो पाई है। मनपा ने प्रॉपर्टी टैक्स बिल देने की शुरुआत ही इस साल काफी देरी से 25 फ़रवरी से देने की शुरुआत की जिसके चलते इस साल अभी बहोत कम कमाई हुई है। मनपा अब वसूली पर जोर दिया है। मनपा ने चौबीस वार्डो में 147 मुख्य बकाएदारों पर टैक्स वसूली का जोर दिया है। इसी तरह टॉप टेन बकायेदारों की सूची बनाकर उनसे वसूली करने पर जोर देते हुए बकाए डरो को नोटिस (Notice) देने की शुरुआत की है।
14 मार्च 2024 तक टॉप टेन बकाएदार
1. मे. एल एण्ड टी क्रॉसरोड 41 करोड़ 38 लाख 89 हजार 835 रुपया
2. भारत डायमंड बोर्स 25 करोड़ 87 लाख 68 हजार 170 रुपये
3. सीजुली प्रॉपर्टी लिमिटेड 24 करोड़ 89 लाख 61 हजार 697 रुपये
4. वर्मा मेडिसिन रिसर्च ट्रस्ट (ग्लोबल हॉस्पिटल) 16 करोड़ 64 लाख 42 हजार 096
5. श्री डी. व्ही. सेठ एण्ड ऑदर्स (प्राइम मॉल) 11 करोड़ 50 हजार 851
6. फीनिक्स मॉल 10 करोड़ 82 लाख 88 हजार 180 रुपये
7. हिंदुस्तान प्लेटिनम प्राइवेट लिमिटेड 10 करोड़ 15 लाख 94 हजार 65 रुपये
8. गोदरेज ग्रीन होम प्राइवेट लिमिटेड 10 करोड़ 57 लाख 48 हजार 386 रुपये
9. मुक्ता फाउंडेशन 6 करोड़ 66 लाख 18 हजार 189 रुपए
10. चंपकलाल 4 करोड़ 81 लाख 17 हजार 457 रु
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 14 , 2024, 08:21 AM