मुंबई : गर्मी का प्रकोप (heat wave) जैसे जैसे बढ़ रहा है वैसे ही पानी की समस्या अधिक पनप रही है। अभी इसी महीने पानी की पाइप लाइन में मरम्मत करने के लिए 5 मार्च तक पानी कटौती की गई थी। मनपा अब भांडुप वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Water Treatment Plant) में मरम्मत के लिए आज से मुंबई में 24 अप्रैल तक 5 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा की है। यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। मंडप मुंबई में प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति (mld water supply) करती है। अब 24 अप्रैल तक इसमें से 5 प्रतिशत पानी की कटौती का सामना मुंबईकरों को करना पड़ेगा। बता दे कि भांडुप स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति की जाती है। यह एशिया का सबसे बड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। भांडुप ट्रीटमेंट प्लांट 1910 एमएलडी और 900 एमएलडी क्षमता की दो यूनिट है। इसमें 990 एमएलडी पानी का प्रतिदिन ट्रीटमेंट किया जाता है। 900 एमएलडी क्षमता के इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़े टैंकों की सफाई और मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते आज से 24 अप्रैल 2024 तक पूरी मुंबई में 5 प्रतिशत पानी कटौती की जाएगी। तालाबों में सी साल पहले ही पानी कम हुआ है। पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग आठ प्रतिशत पानी कम है। इस साल तालाब में मात्र 37 प्रतिशत शेष है। बता दें कि मनपा ने 1 मार्च से जून तक मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती की योजना बनाया थी। लेकिन राज्य सरकार ने मनपा की मांग को मानते हुए अपने रिजर्व कोटे से मनपा को 10 प्रतिशत अतिरिक्त पानी देने की मंजूरी दी है। जिसके बाद मनपा ने 1 मार्च से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती की योजना रद्द कर दी थी। लेकिन मनपा विभिन्न तरह से पाइप लाइन की मरम्मत के नाम पर पूरे एक माह पानी कटौती कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 14 , 2024, 07:46 AM