नालासोपारा। नालासोपारा पूर्व के टाकी रोड पर महावितरण के बिजली लाइन (Mahavitaran power line) की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी बताया जा रहा है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास घटी थी। मिली जानकारी के अनुसार,टाकी रोड स्थित रघुकुल मंदिर से सटे साधना भवन की मरम्मत का काम चल रहा था,छत पर काम करते समय लोहे का एंगल बिछाते समय साइड में लगे मेन डिस्ट्रीब्यूशन के बिजली के तार पर चिपक गया, इससे दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इनमें साबिर खान (Sabir Khan) नाम के एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।उनका वसई विरार मनपा तुलिंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस घटना से महावितरण की लापरवाही का एक और उदाहरण सामने आया है।तुलिंज पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत (sudden death) का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 14 , 2024, 07:25 AM