पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी
नालासोपारा। तुलिंज पुलिस स्टेशन ने नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर क्षेत्र में छापेमारी कर, एक नाईजीरियन (Nigerian) के पास से लाखों रुपये का एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तुलिंज पुलिस (Tulinj Police) ने सभी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तुलिंज थाने के सीनियर पीआई शैलेन्द्र नगरकर (Shailendra Nagarkar) के नेतृत्व में तुलिंज थाने के अधिकारी-कर्मचारी ने की है। मिली जानकारी के अनुसार,तुलिंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर क्षेत्र में 13 मार्च को रेड की।पुलिस ने कहा कि,इस दरम्यान एक नाईजीरियन शख्स के पास भारी मात्रा में एम.डी. ड्रग्स की खेप जप्त की गयी।पुलिस ने कहा कि,56 वर्षीय नाईजीरियन (अनायो आचो टोनी ) के पास से 69.770 ग्राम वजन एम.डी.(मेफेड्रॉन) बरामद की गयी है,जिसकी कीमत 6,97,700 रुपये आकी गयी है। पुलिस ने कहा कि,आरोपी नाईजीरियन तारानगर बिल्डिंग,प्रगति नगर ,नालासोपारा पूर्व का निवासी है।हालाँकि,मूल रूप से वह इनुगु स्टेट नाइजेरिया का रहने वाला है। तुलिंज पुलिस ने उपरोक्त नाईजीरियन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि,प्रगति नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नाईजीरियन रहते है। ऐसे में इस क्षेत्र में नाईजीरियन की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालाँकि, एमबीवीवी पुलिस समय-समय कार्रवाई करती रहती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 14 , 2024, 07:15 AM