कांग्रेस के पूर्व मंत्री पद्माकर वळवी भाजपा  में शामिल, कांग्रेस को और लगेगा झटका - चंद्रशेखर बावनकुले

Wed, Mar 13 , 2024, 07:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले कांग्रेस पार्टी (congress party) को एक और झटका लगा है. पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पद्माकर वळवी (Padmakar Valvi) ने बुधवार को भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी में उनका  स्वागत किया। इस अवसर पर बावनकुले ने कहा कि  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होने तक महाराष्ट्र में कांग्रेस को अनेक बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले है.भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित, ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता वाघ, प्रदेश महामंत्री  विजय चौधरी आदि उपस्थित थे। . बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज और पिछड़े वर्ग को हमेशा धोखा दिया है। इस समाज के नेताओं को यह बात ध्यान में आने की वजह से अब वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साथ देने के लिए  वलवी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा   में प्रवेश करने का निर्णय लिया है। उनका अनुभव और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए संगठन में उनका सम्मान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नंदुरबार जिले में पहुंचने के बाद पार्टी का एक वरिष्ठ नेता  वलवी जैसा निष्ठावान नेता व पूर्व मंत्री कांग्रेस छोड़कर देता है। इससे कांग्रेस पार्टी की स्थिति कितनी दयनीय है यह बात स्पष्ट होती है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का समापन होने तक राज्य के अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा  में प्रवेश करेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद  वलवी ने कहा कि  कांग्रेस में रहते हुए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाई व काम किया। मोदी सरकार की ओर से किये जा हे विकास कार्यों से प्रभावित होकर मैं भाजपा  में शामिल हुआ हूं। भाजपा संगठन का काम मैं पूरी निष्ठापूर्वक करूंगा। इस दौरान कांग्रेस नेता वलवी  के साथ  कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनायक देशमुख, जालना जिला के मनसे नेता ज्ञानेश्वर (माऊली) गायकवाड, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अर्चना राठोड, जलगांव जिला कांग्रेस के महासचिव मनोज सोनावणे, नंदुरबार पंचायत समिति के पूर्व सदस्य लगन पावरा, महेंद्र बागुल, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के महासचिव एड. रोशन गावित ने भी भाजपा  में प्रवेश किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups