Mahalaxmi Race Course: महालक्ष्मी रेसकोर्स में बनेगा अंतराष्ट्रीय स्तर का सेंट्रल पार्क

Mon, Mar 11 , 2024, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लंदन, न्यूयॉर्क की तर्ज पर डिजाइन किया जाएगा उद्यान
मुंबई।
सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मुंबई स्थित महालक्ष्मी रेसकोर्स (Mahalaxmi Race Course) की 120 एकड़ की जगह पर मुंबई महानगरपालिका की तरफ से अंतराष्ट्रीय स्तर का मुंबई सेंट्रल पार्क (Central Park) को बनाने की मंजूरी प्रदान की गई। यह सेंट्रल पार्क न्यूयार्क (अमेरिका) लंदन (ब्रिटेन) के पार्कों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
महालक्ष्मी रेस कोर्स के इस भूखंड को वर्ष 1914 में रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब (Royal Western India Turf Club) को लीज पर दिया गया था। यह लीज वर्ष 2013 में ही खत्म हो गई है, तब से मुंबई महापालिका की तरफ से क्लब से किराया नहीं वसूला गया है। अब सरकार ने कहा है कि मुंबई महापालिका, राजस्व और वन विभाग की तरफ से तय दर के अनुसार बकाया वसूल किया जाएगा। रेसकोर्स की 91 एकड़ जगह पर मुंबई मनपा 100 करोड़ रुपए खर्च कर घोड़ों के लिए अस्तबल बनाएगी। रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब के 76 प्रतिशत सदस्यों ने 30 जनवरी को रेसकोर्स में पार्क के पक्ष में मतदान किया था, तभी तय हो गया था कि यहां सेंट्रल पार्क का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया था कि सरकार रेस कोर्स की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इसे दरकिनार करते हुए सोमवार को कैबिनेट ने रेसकोर्स में सेंट्रल पार्क निर्माण की मंजूरी दे दी।

अयोध्या में भूखंड खरीदी को मंजूरी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के लिए जमीन खरीदने को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की। यह भूखंड 9420.55 वर्ग मीटर का है और इसकी कीमत 67 करोड़ 14 लाख रुपए है। यह जमीन उत्तर प्रदेश आवास व विकास परिषद के मार्फत सेक्टर 8 डी, भूमि विकास गृह स्थान एवं बाजार योजना, शहनवाजपुर में स्थित है। इस स्थान पर महाराष्ट्र भवन के निर्माण के बाद महाराष्ट्र के भक्तों के लिए भगवान श्री राम के दर्शन करना सुविधाजनक  होगा और उन्हें मामूली कीमत पर आवास भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups