Mother's name is mandatory: सरकारी दस्तावेजों पर मां का नाम अनिवार्य

Mon, Mar 11 , 2024, 08:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

1 मई 2024 या उसके बाद हुए बच्चों पर लागू होगा फैसला
मुंबई।
महाराष्ट्र कैबिनेट में एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी दस्तावेजों पर मां का नाम लिखना अनिवार्य (Mother's name is mandatory) कर दिया गया है। सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। फैसले के अनुसार सरकारी दस्तावेजों में मां का नाम अलग कॉलम में न लिखते हुए पहले उम्मीदवार का नाम, फिर मां का नाम, उसके बाद पिता का नाम और बाद में उपनाम (सरनेम) के रूप में दर्ज करना अनिवार्य होगा। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने की।
एक मई 2024 के दिन या उसके बाद जन्म लेने वाले सभी बच्चों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, राजस्व दस्तावेज, वेतन पर्ची, सेवा पुस्तिका और विभिन्न परीक्षाओं के आवेदन जैसे सभी सरकारी दस्तावेजों में पहले उम्मीदवार का नाम, फिर मां का नाम, उसके बाद पिता का नाम और फिर सरनेम दर्ज करना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को जन्म एवं मृत्यु के पंजीयन में आवश्यकता के अनुसार संशोधन के लिए केंद्र सरकार से चर्चा करने को कहा गया है। साथ ही केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद जन्म/मृत्यु रजिस्टर में बच्चे का नाम, उसके बाद मां का नाम और फिर पिता का नाम और उपनाम दर्ज करने की मंजूरी दी गई है। विवाहित महिलाओं के मामले में मौजूदा व्यवस्था के अनुसार महिला के विवाह के बाद उसका नाम, उसके बाद पति का नाम और फिर सरनेम दर्ज करना अनिवार्य होगा। साथ ही महिलाओं को संपत्ति के दस्तावेज में अपना विवाह पूर्व नाम दर्ज कराने की अनुमति देने को भी मंजूरी दी गई है। अनाथ और इसी तरह के असाधारण मामलों में बच्चों के जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र को रिकॉर्ड करने में छूट दी जाएगी। महिला बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे (Aditi Tatkare) ने कहा कि महायुति सरकार ने सरकारी दस्तावेजों में मां का नाम शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य सरकार की चौथी महिला नीति घोषित की थी। इस नीति में सरकारी दस्तावेजों में मां का नाम शामिल करने का निर्णय लिया गया था।

अजित पवार ने जोड़ा मां का नाम  
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कैबिनेट में लिए गए फैसले पर तत्काल क्रियान्वयन करते हुए मंत्रालय स्थित अपने दफ्तर के बाहर के बोर्ड में बदलाव किया। मंत्रालय की छठी मंजिल पर उनके कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड में अजित आशाताई अनंतराव पवार (Ajit Ashatai Anantrao Pawar) लिखा देखा गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups