सुरक्षा से संबंधित खुफिया जानकारी पहुंचाता था पाकिस्तानी एजेंट तक
हनी ट्रैप में फंसाकर धोखाधड़ी
मुंबई : महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तान खुफिया एजेंसी को देनेवाले आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वह संचरात्मक फेब्रिकेटकर के तौर पर मझगांव डॉक (Mazgaon Dock) में कार्यरत था। एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक हनीट्रैप का रूप हो सकता है। एटीएस ने आरोपी और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कई महीनों से सोशल मीडिया पर एक महिला से चैट कर रहा था। आरोप है कि वह महिला के निर्देश पर उसे जानकारी दे रहा था। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगह पर काम करने वाला आरोपी पैसे के बदले सोशल मीडिया पर आरोपी महिला को गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहा था।
आरोपी महिला का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से होने का संदेह एटीएस को है। एटीएस सूत्रों ने दावा किया कि वह उसे हनी ट्रैप में फंसाकर उससे संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थी। इससे पहले दिसंबर में भी, महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान स्थित खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) के एक एजेंट के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में मुंबई के मझगांव डॉक में काम करने वाले 23 वर्षीय गौरव पाटिल (Gaurav Patil) को गिरफ्तार किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 11 , 2024, 07:48 AM