मुंबई। मुंबई में रहने वाले नागरिकों को बहोत ही छोटे घरों में गुजर बसर करना उनकी मजबूरी होती है।वरिष्ठ नागरिकों को घर में बैठे रहना सबसे बड़ी परेशानी होती है। मनपा ने इसी के चलते वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।मनपा ने गिरगांव स्थित खोता ची वाडी में इंडोर गेम जैसे कि कैरम शतरंज से लेकर टीवी आदि की सुविधा उपलब्ध कराते हुए अखबार किताब आदि पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।इस केंद्र पर 60 साल से अधिक उम्र की पुरुष और महिला को सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मनोरंजन केंद्र (गिरगांव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनपा ने उपलब्ध कराया मनोरंजन केंद्र( Entertainment center) का उद्धघाटन शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) के हाथो किया गया इस दौरान उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) डी वार्ड के सहायक आयुक्त शरद उघड़े मनपा विकास नियोजन की प्राची जांभेकर मौजूद थी।इस दौरान लोढ़ा और केसरकर ने कैरम खेलकर एक दूसरे के स्ट्राइकर पर कब्जा जमाया।मनपा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 हजार वर्ग फूट में मनोरंजन केंद्र तैयार किया है ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 08 , 2024, 10:11 AM