मनपा के 25 वार्डो ने 35 करोड़ का निकाला टेंडर
मुंबई। मानसून आने में अब तीन और महीने का समय रह गया है। मनपा प्रशासन (BMC) ने मानसून पूर्व मुंबई भर में मैनहोल (manhole) को सुरक्षा की दृष्टि से उन पर जालियां लगाना तेज कर दिया है।मनपा के 25 वार्डो ने अपने स्तर पर टेंडर निकाल कर जालियां लगाने की प्रक्रिया शुरू की है जिसके लिए लगभग 35 करोड़ का टेंडर निकाला गया है। मानसून के दौरान पानी भर जाने पर खुले मैनहोल में लोगों के गिर जाने की घटना के बाद मुंबई हाईकोर्ट की लगी फटकार के बाद मनपा ने मैनहोल की सुरक्षा पर जोर दिया है। मुंबई में लगभग 4 लाख से अधिक मेनहोल हैं । जिनमें से 73 हजार मेनहोल सीवरेज विभाग के अधीन हैं और 35 हजार से अधिक मेनहोल स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज विभाग के अंतर्गत आते हैं। इन दोनों विभागों ने बाढ़ की स्थिति वाले स्थानों पर करीब 1600 मैनहोल पर अत्याधुनिक जालियां लगाई गई थीं। 1900 मेनहोल पर जाली लगाने का अध्ययन किया गया था। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि जलजमाव वाले स्थानों पर मेनहोल का सर्वे किया गया था। जिसमे करीब 24 हजार 647 मेनहोल वाले स्थान पर पानी जमा होता है। मुंबई भर में कुल मैनहोल में पूर्वी उपनगर में 91 हजार, 998 मेनहोल है जबकि पश्चिमी उपनगर में 2 लाख, 43 हजार, 180 और शहर में करीब 40 हजार मेनहोल हैं। इनमें से करीब 4000 मेनहोल में सुरक्षात्मक जाली लगाई गई है। मनपा ने उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षात्मक जाल लगाने का अभियान चलाया है जहां विशेष रूप से भारी बारिश के दौरान पानी जमा होता है। मुंबई में मैनहोल की बड़ी संख्या को देखते हुए आगामी मानसून से पहले सुरक्षात्मक जाल लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 08 , 2024, 09:38 AM