गोरेगांव में मिला पहला 16 हॉस्टल
एक साल में और 5 हॉस्टल बनाने की घोषणा
मुंबई। मनपा प्रशासन ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन (international women's day) पर मुंबई में नौकरी करने वाली महिलाओं को तोहफा दिया है। मनपा प्रशासन ने गोरेगांव में महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाकर सौप दिया है। गोरेगांव में बने 16 मंजिला हॉस्टल में 180 कमरे उपलब्ध कराए गए है जिसका उद्धघाटन उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने किया। लोढ़ा ने कहा मनपा अगले एक साल में 5 और हॉस्टल बनाकर महिलाओं को सुविधा (facilities for women) उपलब्ध कराएगी।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में नौकरी और व्यवसाय से जुड़ने का महिलाओ का प्रमाण अधिक है। इसी तरह मुंबई एक अंतर्राष्ट्रीय शहर के रूप में जाना जाता है जहां देश भर से लोग रोजगार पाने अथवा शिक्षा ग्रहण करने आते है।मुंबई में घर का किराया काफी महंगा होने के कारण मनपा प्रशासन ने महिलाओं को सुविधा देने के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया था। गोरेगांव पश्चिम में स्टेशन के काफी करीब मनपा ने 16 मंजिला महिलाओं का हॉस्टल बनाकर तैयार किया है । इस हॉस्टल में कुल 180 कमरे है। पालक मंत्री लोढ़ा हॉस्टल का उद्घाटन करते हुए कहा कि हॉस्टल न केवल कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा बल्कि महिला सशक्तिकरण में भी सहायता करेगा। हॉस्टल में महिलाओ को रहने की व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य और मनोरंजन के संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों को लागू करने के लिए एक बहुत ही विविध संरचना बनाई गई है। हॉस्टल में खानपान के लिए कैंटीन और महिलाओं को कमरे में भी खाना बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । मनपा ने 2034 के विकास प्रारूप में महिलाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए हॉस्टल सहित आधार केंद्र , कौशल्य विकास केंद्र, और आश्रय केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण रखा गया है । हॉस्टल के उद्धघाटन के दौरान मंत्री लोढ़ा के अलावा स्थानीय विधायक विद्या ठाकुर, मनपा उपायुक्त विश्वास शंकरवार, डायरेक्टर प्राची जांभेकर, मनपा पी साउथ के सहायक आयुक्त संजय जाधव (Sanjay Jadhav) आदि मौजूद थे ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 08 , 2024, 07:40 AM