लोकसभा चुनाव में जनता दल(से) का भाजपा को  समर्थन 

Sat, Mar 02 , 2024, 10:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जनता दल(से) हुआ एनडीए में शामिल 
मुंबई।
आगामी लोकसभा चुनाव में जनता दल (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा (H.D.Deve Gowda)  ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है.इसी कड़ी में आगामी लोकसभा सहित अन्य चुनाव में  महाराष्ट्र की जनता दल (से) ने प्रदेश भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है.शुक्रवार को जनता दल (से) के प्रदेश अध्यक्ष नाथाभाऊ शेवाले और कार्याध्यक्ष सुरेंद्र बाजपेयी (Surendra Bajpayee) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाक़ात की इस दौरान शेवाले और बाजपेयी ने बावनकुले को समर्थन पत्र सौंपा इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने सार्वजनिक मंच से  यह  जनता दल (से) का महायुति में  शामिल होने की घोषणा की. बावनकुले (Bawankule) ने कहा कि अब जनता दल (से) हमारी सहयोगी पार्टी बन गई है.लोकसभा चुनाव से साथ -साथ प्रदेश में विधानसभा और अन्य चुनाव में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जनता दल (से) हमारी सहयोगी करेगी।इस अवसर नाथाभाउ शेवाले और सुरेंद्रबाजपेयी ने चंद्रशेखर बावनकुले का आभार प्रकट किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुहास बने और भगवान सालवी उपस्थित थे.   

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups