आर्मी का कर्मचारी बनकर फर्नीचर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, नूह से आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sat, Mar 02 , 2024, 10:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : दक्षिण क्षेत्र साइबर सेल ने हरियाणा के नूह जिले में एक व्यक्ति को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। आरोपी ने एक फर्नीचर डीलर (furniture dealer) से 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। अपराधी की पहचान अबीर खान (22) के रूप में हुई। उसने खुद को मुंबई के वकोला में आर्मी कैंटीन का प्रतिनिधि के रूप में पेश किया और फर्नीचर की आवश्यकता के लिए पीड़ित से संपर्क किया। आरोपी ने खुद को सेना कैंटीन में काम करने के अनुबंध का एक झूठा बहाना बनाया। खान ने शिकायतकर्ता को अपना बैंक खाता रजिस्टर करने के लिए राजी किया और शुरुआत में 10 रुपये की मामूली राशि जमा की। इसके बाद, खान ने पीड़ित से 5 लाख रुपये का एडवांस भुगतान करने का आग्रह किया, यह दावा करते हुए आकर्षक फर्नीचर सौदा हासिल करने के लिए यह एक शर्त थी। शिकायतकर्ता को यह जानकारी नहीं थी कि यह खान उनसे धोखाधड़ी किया।

पैसे जमा करने पर, खान ने और भी पैसों की मांग की, जिससे पीड़ित के मन में संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी की सूचना दक्षिण क्षेत्र साइबर सेल को दी। मुंबई क्राइम ब्रांच (crime branch) की त्वरित जांच के कारण नूह जिले के सिंगर गांव में खान की गिरफ्तारी हुई। आरोपी, एक पेशेवर ड्राइवर है, वह लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, इंडिया मार्ट और जेडी मार्ट से पीड़ित का संपर्क विवरण प्राप्त किया। गिरफ्तारी के बाद, खान को गिरगांव अदालत में पेश किया गया, जहां उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे ऑनलाइन ट्रांजिक्शन से सावधान रहने की जरूरत है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups