मनपा में 50 हजार से अधिक पद पड़े है रिक्त

Sat, Mar 02 , 2024, 09:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बढ़ती जनसंख्या के बावजूद रिक्त पद होने से लोगो लोगो की बढ़ रही तकलीफे
मुंबई।
 एशिया की सबसे धनी महानगर पालिका मुंबई महानगर पालिका में लगभग 50 हजार पद रिक्त (50 thousand posts vacant) पड़े है। जनसंख्या बढ़ने  के बावजूद रिक्त पड़े पदों से लोगो को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। मनपा में कुल 1 लाख 45 हजार पद है जिसमें मात्र 92 हजार पद पर ही कर्मचारी काम कर रहे  है। मुंबई में जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके बावजूद मुंबई मनपा में कर्मचारियों की संख्या घटती जा रही है। हर साल मनपा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से मुंबई की जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सवा करोड़ से अधिक की जनसंख्या मुंबई में हो गई है। मनपा में लोगो को सुविधा देने के लिए कुल 129 विभाग के मार्फत लोगो को सुविधाएं दी जाती है।जिसमे से कई विभाग अत्यावश्यक सेवा में आते है। मनपा ने नागरिकों को सेवा सुविधा देने के लिए नए विभाग बनाए गए है। लेकिन इसके बावजूद मनपा पिछले कई सालों से रिक्त पड़े पदों को भरने का काम नहीं किया गया। कर्मचारियों के  सेवानिवृत्ति, मृत्यु के कारण हर साल रिक्तियों की संख्या बढ़ती जाती है। प्राधिकरण से जानकारी मिली है कि कई वर्षों से भर्ती न होने के कारण पचास हजार से अधिक पद रिक्त हैं। मनपा कर्मचारी कामगार सेना ने मांग की है कि इन पदों को तुरंत भरा जाए. उपाध्यक्ष संजय बापरकर ने मनपा  आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर इन पदों पर भर्ती करने की मांग की है. पत्र में यह भी कहा गया है कि हालांकि मनपा  दैनिक काम और आवश्यक काम ठेके के कर्मचारियों से कराया जा रहा है और यह उचित नहीं है। कामगार सेना के अध्यक्ष बाबा कदम (Baba Kadam) ने मांग की है कि मनपा कर्मचारियों के उत्तराधिकारी को मनपा की सेवा में लिया जाए। इतना ही नही ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को  अनुभव के अनुसार उन्हें  नियमित किया जाना चाहिए। साथ ही मनपा के रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरे जाने की मांग की गई है । 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups