मुंबई में 8000 शौचालयों की होगी प्रतिदिन सफाई, 1300 करोड़ रूपये खर्च करेगी मनपा 

Sat, Mar 02 , 2024, 09:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 मुंबई : मनपा मुंबई में प्रतिदिन 8000 सार्वजनिक शौचालयों की सफाई (cleaning toilets) नियमित रूप से करेगी। इसके लिए 1300 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्रतिदिन 8000  शौचालय की सफाई करने वाली मनपा देश की पहली महानगरपालिका बन जाएगी। यह जानकारी मनपा आयुक्त इकबाल सिंह  चहल ने दी। उन्होंने कहा कि मुंबई में शौचालयों की सफाई और पुनर्निर्माण के लिए मनपा  ने अभियान चलाया है। मुंबई में कुल 8000 सार्वजनिक शौचालय हैं। इनमें म्हाडा के 3000 शौचालयों  के देखरेख की भी जिम्मेदारी मनपा ने ली  है। इन शौचालयों (toilets) में करीब  सवा  लाख सीटें हैं। इन शौचालयों के सफाई की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को दी जाएगी। जल्द ही इनमें से प्रत्येक शौचालय के लिए एक पूर्णकालिक सफाई कर्मचारी तैनात किया जाएगा। अगले दो महीने में संबंधित कंपनी से कर्मचारियों को वैक्यूम क्लीनिंग मशीन, ब्रशिंग मशीन, रोड क्लीनर जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जायेंगे। बता दें कि मुंबई  शौचालय की कमी दूर करने के लिए लॉट 12  के तहत मुंबई में 500  से अधिक शौचालय का निर्माण कर रही है। इसमें 14000  से अधिक सीटें उपलब्ध होगी। इसका फायदा लाखों लोगों को होगा। मनपा  के ज्यादातर शौचालय झोपड़ पट्टी  में बनाए जा रहे हैं।
चहल ने कहा कि मुंबई में पिछले 14 सप्ताह से चल रहे संपूर्ण सफाई अभियान के कारण महानगर में वायु प्रदूषण कम हुआ है और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। स्वच्छता अभियान से मुंबईकरों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल असर पड़ेगा। इस अभियान से इस वर्ष बारिश में संक्रामक बीमारियों में निश्चित रूप से कमी आयेगी। मुंबईकरों के अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छ मुंबई रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 3 दिसंबर 2023  से मुंबई में संपूर्ण स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। सीएम शिंदे (CM Shinde) स्वयं इसमें लगातार हिस्से ले रहे थे। अब मनपा  अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups