बेस्ट के बस पास दर बढ़ाने का भाजपा सहित कांग्रेस सपा ने किया विरोध

Fri, Mar 01 , 2024, 09:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेस्ट का बढ़ा हुआ बस पास दर शुक्रवार से हुई है लागू
मुंबई।
बेस्ट प्रशासन (best administration) ने शुक्रवार से बस पास के किराए में 150 रुपए तक की बढ़ोत्तरी (Increase up to Rs 150) कर दी है। बेस्ट उपक्रम ने रोजाना के पास पास में भी 10 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। बेस्ट के इस निर्णय का मुद्दा शुक्रवार को अधिवेशन में भी गूंजा।  भाजपा विधायक और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बेस्ट प्रशासन द्वारा मुंबई की जनता पर लादे गए बस पास दर बढ़ोत्तरी उचित नहीं है इस तरह की बात रखते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग विधानसभा में की। कांग्रेस अध्यक्षा  वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) और समाजवादी पार्टी के विधायक रईश शेख ने भी मुंबई करो पर बोझा डालने का विरोध किया। बता दे कि बेस्ट प्रशासन ने बस के किराए में किसी तरह की बढ़ोत्तरी न करते हुए बस पास के दर में बढ़ोत्तरी कर दी थी जो कि शुक्रवार से लागू हुई। बेस्ट ने यह बढ़ोत्तरी आनन् फानन में करते हुए तत्काल लागू की।  बेस्ट के इसी निर्णय का सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा विरोध शुरू हुआ है। आशीष शेलार ने कहा कि बेस्ट मुंबई में आम  नागरिकों को सेवा देने का काम करती है।बेस्ट बस में रोजाना  35 लाख यात्री सफर करते हैं।  बस पास की दर बढ़ने का भार मुंबई के 10 लाख यात्रियों पर पड़ेगा।  बेस्ट में  पिछले साल ही अभी सात से आठ लाख यात्री बढ़े है।  बेस्ट प्रशसन सस्ती सेवा देकर लोगो को सस्ती सेवा उपलब्ध कराए।  बेस्ट द्वारा मासिक पास में 87 प्रतिशत और साप्ताहिक पास में 17 प्रतिशत की वृद्धि अनुचित है। उन्होंने सदन से इसे स्थगित करने का अनुरोध किया।  कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और समाजवादी पार्टी के विधायक रईश शेख (Raish Shaikh) ने भी बेस्ट प्रशासन को मुंबई की जनता पर बोझा डालने का विरोध जताते हुए बेस्ट से बस के बढे हुए दर को वापस लेने की मांग की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups