० हत्या के पीछे ड्रग माफिया का हाथ होने का आरोप
महानगर संवाददाता
मुंबई। भिवंडी के संकेत भोसले हत्या का मामला गुरुवार को विधानभवन में उठा। कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड और सपा विधायक रईस शेख (Raees Sheikh) ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। वर्षा गायकवाड ( Varsha Gaekwad) ने कहा कि इस प्रकरण में ऐसा क्या हुआ था कि छोटे से वाद-विवाद का मामला हत्या तक जा पहुंचा, इस मामले का मास्टरमाइंड कौन है? राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। इन सभी मामलों की विस्तृत जानकारी दी जाए। वहीं रईस शेख ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है।
अंतरिम बजट पर चर्चा के दौरान सपा विधायक रईस शेख ने भिवंडी में 16 वर्षीय संकेत भोसले की हत्या का मामला (Sanket Bhosle murder case) उठाया। उन्होंने कहा कि मामूली वजह से उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। उसे किस तरह मारा गया, इसका वीडियो मेरे पास है। वह मैं गृह मंत्री को भेजूंगा। शेख ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे ड्रग्स माफिया का हाथ है और मामले की संपूर्ण जानकारी सदन के सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार की तरफ से संकेत भोसले (Sanket Bhosle) के परिवार को 25 लाख रुपए की मदद की जाए।
जब विधायक रईस शेख ने इस गंभीर मुद्दे को सदन में उठाया तो पीठासीन अध्यक्ष अमीन पटेल ने कहा कि सरकार को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने पूछा कि इतनी गंभीर घटना की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। वास्तव में क्या हुआ, इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए। इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष अमीन पटेल ने सरकार को इस पर ध्यान देने और गहन जांच करने का निर्देश दिया। सदन में मौजूद मंत्री गुलाबराव पाटिल (Gulabrao Patil) ने कहा कि उन्होंने इसका संज्ञान लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 29 , 2024, 09:25 AM