मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मुंबई कांग्रेस क्षेत्रीय समिति (एमआरसीसी) में अतिरिक्त पदाधिकारियों को शामिल किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) की तरफ से जारी सूची में 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 19 सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन प्रभारी और तीन समन्वयक की नियुक्ति की गई है।
विधायक असलम शेख (Aslam Shaikh) और अमीन पटेल, अशोक जाधव और युसूफ अब्राहनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अजंता यादव, आसिफ जकारिया, बीके तिवारी, भूषण पाटिल और संदेश कोंडविलकर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 12 महासचिवों में किशोर सिंह, ताज मोहम्मद, रघुनाथ थवाई, पूरन दोषी, नयना सेठ, रविकांत बावकर,अशोक गर्ग, अवनीश सिंह, मोहम्मद गौस शहाबुद्दीन शेख,जावेद श्राफ, नदीम नुसरत और अनिल शर्मा के नाम शामिल हैं। 19 सचिव में राजेश इंगले, वीना पाटिल, भूषण देसाई, सिराज अहमद खान, शिवचंद्र यादव, इवान डिसूजा, बिजय सिंह आदि के नाम शामिल हैं। पार्टी ने संदीप शुक्ला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्ला इसके पहले वर्ष 2008 से 2012 तक महाराष्ट्र युवक कांग्रेस के महासचिव थे। इसके अलावा एक संगठन प्रभारी और तीन समन्वयक की नियुक्ति की गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 29 , 2024, 08:07 AM