मुंबई में 5 मार्च तक 15 प्रतिशत पानी कटौती
मुंबई। मुंबई के पश्चिम उपनगर और शहर के कुछ हिस्सों में सप्लाई करने वाले पिसे जलाशय केंद्र पर सोमवार की रात ट्रांसफार्मर (transformer) में लगी आग से मंगलवार को लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। आग की घटना में एक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल जाने से उसके बदलने में काफी समय लगेगा। मनपा जल विभाग ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने तक मुंबई में 5 मार्च तक 15 प्रतिशत पानी कटौती करने का निर्णय लिया है। मनपा जल विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार की रात पिसे जलाशय केंद्र पर लगी आग के कारण ट्रांसफार्मर जल गए।सोमवार की रात अचानक आग लगने से हुए नुकसान के कारण मुंबई के उपनगर और शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। अचानक हुई पानी की कटौती से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।इस बीच जल विभाग ने बताया कि रात 10 बजे लगी आग के बाद तड़के सुबह 4 बजे तक कुछ पंप शुरू किए गए मंगलवार दोपहर 11 बजे तक 20 पंप में से 14 पंप शुरू कर दिए गए थे जिससे पूर्व उपनगर और शहर के कुछ हिस्सों में पानी की धीमी गति से सप्लाई की गई।मनपा जल विभाग ने बताया कि आग के कारण जले ट्रांसफार्मर में एक ट्रांसफार्मर को बदलने में काफी समय लगेगा ।जिससे मुंबई में 5 मार्च तक 15 प्रतिशत पानी कटौती की जाएगी। मनपा जल विभाग जले हुए ट्रांसफार्मर का मरम्मत करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने में समय लगेगा जिससे पूरे मुंबई में 15 प्रतिशत पानी कटौती जारी रहेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 27 , 2024, 09:45 AM