नालासोपारा- वसई विरार शहर महापालिका के प्रभाग समिति 'एफ" में अनाधिकृत निर्माण का दीवार गिरने से एक शख्स की दर्दनाक मौत(painful death), जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम को उपरोक्त प्रभाग क्षेत्र के वकानपाड़ा, चौधरी कंपाउंड (नालासोपारा पूर्व) में एक अनाधिकृत निर्माण (unauthorized construction) गाले (लगभग-4000 वर्ग फुट ) का काम चालू था, इसी दरम्यान निर्माणाधीन गाला अचानक गिर गया, हादसे में 5 लोग गंभीर ( शैलेश शिंगड़ा,रामू मागे,कल्पेश नडगे,भरत दुमादा व जयेश ) रूप से जख्मी हो गए, जबकि एक (दशरथ लहांग़े ) की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पेल्हार पुलिस व प्रभाग के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुँच गए व मनपा की अग्निशमन दल की गाड़ी भी पहुँची व राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया।हालाँकि, घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उपरोक्त अनाधिकृत निर्माण लगभग चार से पांच दिन से चालू था। फिलहाल,आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 27 , 2024, 09:45 AM