प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने मुंबईकरों को दे पर्याप्त समय : कांग्रेस

Tue, Feb 27 , 2024, 08:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा का है एक माह में  वसूली का लक्ष्य
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने पिछले साल जून महीने के पहले प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) बिल देने का समय होने के बावजूद मनपा प्रशासन 27 फ़रवरी को ऑनलाइन बिल दिया है। मनपा लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स का हार्ड बिल अभी देने की शुरुआत की है।  मनपा ने 31 मार्च तक बिल नहीं भरने पर 2 प्रतिशत दंड लगाने का निर्णय लिया है।  मनपा के इस निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। मनपा  विरोधी पक्ष नेता रहे रवि राजा ने मनपा प्रशासन को पत्र लिखकर मुंबईकरों को प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) देने  के लिए समय देने और जुर्माना न लगाए जाने की मांग की है। रवि राजा ने आरोप लगाया की मनपा प्रशासन खुद की गलती का भुगतान लोगों पर क्यों डाल रही है।  मनपा ने समय पर बिल दिया होता तो लोगो को बिल भरने में परेशानी नहीं हुई होती। प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए लोगो को साल भर में दो बार बिल भरने का मौका होता है इस बार दोनों बिल एक साथ बिल देने के बाद अब लोगो को बिल भरने के लिए दबाव डाला जा रहा है। रवि राजा (Ravi Raja) ने प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए लोगो को समय देने की गुहार लगाई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups