सामजावादी और उद्धव गुट के नगरसेवक हुए शामिल
मुंबई। शिवसेना का दो फाड़ होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की मूल शिवसेना में पूर्व नगरसेवकों का शामिल होना जारी है।एकनाथ शिंदे की शिवसेना में पूर्व शिवसैनिक ही नहीं कांग्रेस एनसीपी और समाजवादी पार्टी के भी पूर्व नगरसेवक शामिल हो रहे है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरसेवक अख्तर कुरेशी और शिवसेना उद्धव गुट (Shiv Sena Uddhav faction) के पूर्व नगरसेवक स्वपनिल टेंबलकर और उनकी पत्नी वर्षा टेंबलकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना का धनुष्य बाण उठाया। शिंदे के निवास्थान वर्षा इन पूर्व नगरसेवकों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भीं शिवसेना का दामन थामे। मुख्यमंत्री शिंदे ने दोनो ही पूर्व नगरसेवकों के शिवसेना में शामिल होने पर उनका स्वागत किया और उन्हें उनके आगे की राजनीतिक यात्रा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने स्वपनिल टेबलकर की गोरेगांव विभाग प्रमुख पद की जिम्मेदारी भी सौंपी।पक्ष प्रवेश के दौरान शिवसेना सचिव संजय मोरे, प्रवक्ता शीतल म्हात्रे पूर्व नगरसेवक राम रेपाले सहित पश्चिम उपनगर के कई पदाधिकारी मौजूद थे। शिवसेना उद्धव गुट के साथ साथ कांग्रेस, एनसीपी सहित समाजवादी पार्टी के अब तक लगभग 40 से अधिक पूर्व नगरसेवक एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 27 , 2024, 06:32 AM