मुंबई : डोंगरी पुलिस ने सोने की माला (gold garland) दिखाकर नकली माला देने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। आरोपी शिकायतकर्ता के यहां समान खरीदने आये थे, तभी उनकी पहचान आरोपियों से हुई। एक ने अपना नाम विकास बताया और दूसरा उसका दोस्त था। विकास ने बताया कि पुणे में कंस्ट्रक्शन (construction) के लिए खुदाई करते वक्त जमीन में से सोने की माला मिली है जिसे वह बेचना चाहता है।
दरअसल आरोपी विकास शिकायतकर्ता के दुकान पर आये थे और मसाला खरीदे थे। यहां वे पुराने सिक्के शिकायतकर्ता को बताए, जिसे लेने से उसने मना कर दिया था। उसने दूसरे जगह उसे बदलने का रास्ता बताया। लेकिन आरोपियों ने उन्हें रास्ता न पता होने का दावा किया। उसने बताया कि वह मुंबई सेंट्रल में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता है। उसने कंस्ट्रक्शन साइट पर पाये हुए सोने के मोती की माला के बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि वह इसे सटे में दे देगा। विश्वास निर्माण करने के लिए एक माला निकालकर कर दी। जिसे उन्होंने झवरी बाजार में चेक करवाया। रिपोर्ट में वह असली सोना निकला, इसके बाद आगे की माला लेने की बात हुई। जिसके लिए पूरे पैसे की मांग की। लेकिन शिकायतकर्त सेबातचीत में पहले चार लाख रुपये लेने और बाद में बची हुई अमाउंट लेने के लिए कहा।
सोने का हार (gold necklace) लेकर आरोपी विकास और उसका साथी एकबार फिर दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचने के बाद दोनों ने सोने की माला शिकायतकर्ता को दी और चार लाख रुपये लेकर चले गए। जब शिकायतकर्ता सोने की माला लेकर जानकारी लेने पहुंचे तब पता चला कि उनको दी हुई माला नकली है। इसके बाद उन्होंने आरोपी द्वारा पहले दिया गया मोबाइल नंबर डायल किया लेकिन नंबर बंद आ रहा था। तभी उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद वे पुलिस थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज करवाया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 26 , 2024, 08:32 AM