- पालक मंत्री की मौजूदगी में शुरू होगा आवागमन
मुंबई : अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) का एक लेन सोमवार को खोला जाएगा। मनपा ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर की मौजूदगी में ब्रिज यातायात के लिए खोला जाएगा। पूरे ब्रिज को दिसंबर 2024 में खोलने की योजना है।
ब्रिज को आवागमन के लिए 7 नवंबर 2022 को बंद कर दिया गया था। आखिरकार 16 महीने बाद ब्रिज का एक हिस्सा खोला जाएगा। इससे पहले मनपा ने इस ब्रिज को मई ,सितंबर और नवंबर 2023 खोलने की योजना बनाई थी जो फेल हो गई थी। पुल के निर्माण में स्टील के उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। ब्रिज के दूसरे पार्ट के निर्माण के लिए दूसरे स्टील गर्डर के जल्द आने की उम्मीद है।
वर्ष 1975 में बने गोखले ब्रिज का एक हिस्सा 3 जुलाई 2018 को गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। रेलवे की के ऊपर बना ब्रिज खतरनाक होने की वजह से मनपा ने 7 नवंबर 2022 से पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया था। गोखले फ्लाईओवर बंद होने की वजह से लोगों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। साथ ही बांद्रा से बोरीवली तक लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। गोखले ब्रिज बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा अंधेरी से जुहू, वर्सोवा से जोगेश्वरी आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
एसवी रोड से सीधे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे :
ब्रिज के बंद होने से पश्चिम उपनगर में लोगों को ट्रैफिक जाम (traffic jam) की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिज के खुलने से अंधेरी ईस्ट और वेस्ट आना-जाना आसान होगा। गोखले ब्रिज को पहले से बन कर तैयार तेली गली ब्रिज से कनेक्ट किया जाएगा। इससे एसवी रोड (SV Road) से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (Western Express Highway) तक सीधी पहुंच उपलब्ध हो जाएगी। ब्रिज के शुरू होने से प्रतिदिन हजारों वाहनों को फायदा होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 25 , 2024, 09:36 AM