म्हाडा के पांच हजार 311 घरों की निकली लॉटरी
लाभार्थियों को शिंदे ने दी बधाई
महानगर संवाददाता
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना घर हो इस सपने को हमारी सरकार पूरा करेगी। शनिवार को ठाणे राम गणेश गडकरी रंगायतन नाट्यगृह (Ram Ganesh Gadkari Rangayatan Theater) में आयोजित कोंकण गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल (म्हाडा की विभागीय इकाई) कार्यक्रम में पांच 311 घरों की मुख्यमंत्री के हाथों द्वारा लॉटरी निकाली गई.जिसमे वे बोल रहे थे. शिंदे ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर आदमी की बुनियादी जरूरत है. इस बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू की गई है। ये फ्लैट निम्न आय वर्ग, अति निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किये जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में हमें केंद्र से काफी मदद मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से सभी के लिए बड़ी संख्या में घर बनाने का संकल्प लिया गया है। मिल मजदूरों को भी घर उपलब्ध करवाने की शुरुआत कर दी गयी है। राज्य सरकार अनेक जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध करा रही है। यह आम आदमी की सरकार है और सारा काम पारदर्शी ढंग से हो रहा है। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।.मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था प्रगति पथ पर है और अब हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। देश में और राज्य में समग्र विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बिना घर वाले जनता को सरकार ने घर देने का संकल्प लिया है इसी के तहत जो आवास बनाए जा रहे है उसे समय पर पूरा करने का काम होना चाहिए। समय पर घर पूरा करने वालों को सम्मानित किया जायेगा, जबकि समय पर काम पूरा न करने वालों को निश्चित रूप से दंडित किया जायेगा। जिन व्यक्तियों को लॉटरी में घर मिला है उन्हें मुख्यमंत्री ने बधाई दी. इस अवसर गृहनिर्माण मंत्री अतुल सावे, विधान परिषद विधायक निरंजन डावखरे, विधायक संजय केळकर, पूर्व विधायक रवींद्र फाटक, ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयसवाल, कोंकण गृहनिर्माण और क्षेत्र विकास मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मारोती मोरे आदि मान्यवर उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 24 , 2024, 07:40 AM