जल विभाग ने मुंबई  मे 10 प्रतिशत पानी कटौती के लिए आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

Sat, Feb 24 , 2024, 06:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राज्य सरकार ने रिजर्व वायर से पानी देने का नहीं लिया निर्णय
मुंबई।
मनपा के जल विभाग ने तालाबों में घटते जल स्तर को देखते हुए सावधानी बरतते हुए मुंबई में 1 मार्च से 10 पानी कटौती करने का प्रस्ताव मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) के पास भेज दिया है। मनपा प्रशासन ने राज्य सरकार से अप्पर वैतरना और भातासा तालाब (Bhatasa Pond) के रिजर्व वायर से अतिरिक्त पानी देने की गुहार लगाई थी लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं ले सकी है।इसी के चलते मनपा के जल विभाग ने यह कदम उठाया है।

मनपा के जल विभाग अधिकारियो का कहना है कि मानसून आने तक मुंबई के लोगो को पानी उपलब्ध इसके लिए राज्य सरकार के आरक्षित कोटे का पानी मुंबई को दिया जाए अन्यथा मनपा के पास 1 मार्च से 10 प्रतिशत पानी कटौती करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। मनपा  जल विभाग ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले साल मानसून के दौरान 29 सितम्बर के बाद बारिश नही हुई।जिसके चलते मुंबई को सप्लाई करने वाले तालाबों में अक्तूबर महीने के आखिरी में जब 14 लाख 53 हजार एम एल डी पानी जमा होना चाहिए उसी समय लगभग 7 प्रतिशत पानी कम था।जल विभाग के अधिकारियो का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर हीट भी थी जो कि दो महीने तक यहां तक कि दिसंबर महीने में जिस तरह ठंडी होनी चाहिए नही हुई जिसके चलते पानी की खपत हुई।अक्तूबर महीने में तो रोजाना पानी सप्लाई होने वाले 3950 एम एल डी से अधिक पानी सप्लाई करनी पड़ी क्योंकि कुछ इलाको में पानी की अधिक किल्लत हुई।जल विभाग के अधिकारियो का मानना है कि इस साल भी अभी से गर्मी बढ़ने लगी है जिसका असर मार्च आखिरी से अधिक दिखाई देने लगेगा।मनपा प्रशासन को मानसून आने तक पानी सप्लाई करने के लिए अब 10 प्रतिशत पानी कटौती करना बहुत जरूरी हो गया है नही तो मई में जब गर्मी अपने चरम पर होगी तो पानी की और किल्लत दिखाई देगी।मनपा प्रशासन ने इसी के चलते अभी से सावधानी बरतते हुए पानी कटौती का निर्णय लिया है।अधिकारियो का कहना है कि तालाब में अब मात्र 45 प्रतिशत पानी शेष है।राज्य सरकार ने अतिरिक्त कोटे से पानी देने का निर्णय लिया तो पानी कटौती पर विचार हो सकता है।

मनपा ने राज्य सरकार को महीने की शुरुआत में ही अतिरिक्त पानी के लिए पत्र लिखा
मनपा के जल विभाग ने राज्य सरकार को भातसा और अप्पर वैतरणा से अतिरिक्त पानी देने के लिए इस महीने के शुरुआत में ही पत्र लिखा था।राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब नही आने से मनपा ने 1 मार्च से पानी कटौती का निर्णय लिया है। मनपा जल विभाग ने मनपा आयुक्त के पास पानी कटौती करने का प्रस्ताव भेज दिया है।

हर साल इन दोनो तालाब से लिया जाता है अतिरिक्त पानी
मनपा जल विभाग हर साल राज्य सरकार के भातसा (Bhatsa) और अप्पर वैतरना तालाब (Upper Vaitarna Pond) से 70 से 75 एम एल डी अतिरिक्त पानी लेती है।इस साल मनपा ने अप्पर वैतरणा से 92 हजार और भातसा से 1 लाख 5 हजार एम एल डी अतिरिक्त पानी मांगा है जिस पर राज्य सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पानी है।

साल            शेष पानी        प्रतिशत
24 फरवरी 2024  6 लाख 57 हजार 546 एम एल डी 45 प्रतिशत

24 फरवरी 2023।    7 लाख 32 हजार 37 एम एल डी 50,58 प्रतिशत 

24 फरवरी 2022    7 लाख 72 हजार 479 एम एल डी 53,37 प्रतिशत 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups